अन्‍य

शिकसा भूले बिसरे गीत “सुनहरे पल” का हुआ आयोजन

शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में कला व संस्कृति के संर्वधन हेतु विलुप्त हो रहे हिन्दी फिल्म के गीतों को पुनः स्मरण करने व पहचान दिलाने आनलाइन हिन्दी फिल्म के भूले बिसरे गीत “सुनहरे पल” का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन “आस” के संयोजन व सूरज श्रीवास लोकगायक व संरक्षक शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ ने अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना-प्रियषा टोप्पो-माडल व बाल कवयित्री कक्षा 9वीं सीतापुर सरगुजा व राजगीत हिमकल्याणी सिन्हा- सहा. शिक्षक सगौना बेमेतरा ने प्रस्तुत कर किया।
कार्यक्रम को सर्वप्रथम संयोजक डॉ शिवनारायण देवांगन “आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डाला।
तदपश्चात अध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल, महासचिव जितेन्द्र कुमार रत्नाकर, कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन ने अपना विचार प्रगट किये ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सूरज श्रीवास ने अपना विचार प्रगट करते हुए अच्छे कार्यक्रम के लिये बधाई दिया ।
कार्यक्रम में शारदा सिन्हा सहायक शिक्षक तुमड़ीबोड राजनांदगाँव,ज्योतिमाला सिन्हा- सहा. शिक्षक चनवारीडांड मनेन्द्रगढ कोरिया,कांति यादव व्याख्याता खोखरा जांजगीर, रामकुमारी देवांगन शिक्षक कटघोरा जिला कोरबा, जगजीवन कैवर्त्य शिक्षक बरपाली करतला कोरबा, संध्या पाठक सहायक शिक्षक सेक्टर 04 भिलाई दुर्ग,सुरमिला कक्षा 12वीं अरदा कोरबा,लक्षिका दीपक कक्षा-6वी रायपुर, जनक सिन्हा व्याख्याता डाईट कांकेर, प्रमोद आदित्य-प्राचार्य सिवनी चांपा जांजगीर, मोहित कुमार शर्मा-शिक्षक परसदा पाटन दुर्ग, रोहित कुमार ठाकुर सहायक शिक्षक अखरा पाटन, मंजुला श्रीवास्तव व्याख्याता अरदा कोरबा,देविका यादव क्लास 4th डभरा जांजगीर, मुनमुन सिन्हा सहायक शिक्षक गेन्जी बालोद, रागिनी चौहान जमनीपाली कोरबा, प्रतिभा यादव शिक्षक घोघरा जांजगीर , रूपेश कुमार चौहान स.शि. रछुरीकला कोरबा, भानू प्रसाद साहू सहायक शिक्षक टुनियाकछार कोरबा, धर्मेंद्र कुमार श्रवण व्याख्याता खलारी बालोद, रमेश कुमार भुआर्य भीमपुरी मोहला राजनांदगांव, रामकुमार प्रजापति व्याख्याता सुरडोंगर डौंडी बालोद, रामलाल कोशले सहायक शिक्षक बछौद बलौदा जान्जगीर चाम्पा, सुनीता राठौर सहायक शिक्षक बरपाली करतला कोरबा, सरोज कुमार बंजारे सहा.शिक्षक पोंडीशंकर, कौशिल्या खुराना व्याख्याता अरदा कोरबा, विनोद कुमार सिंह से.नि. प्राचार्य सरगबुंदिया कोरबा, सरोज बघेल सहायक शिक्षक शास.प्राथमिक शाला अखरा पाटन दुर्ग, तुषार साहू कक्षा 12 वीं एम.जी.एम रायपुर, घनश्याम प्रसाद श्रीवास , सोहन लाल साहू आदि ने पुराने गीतों की मधुर प्रस्तुति कर सबका दिल मोह लिया ।
कार्यक्रम का संचालन- लक्ष्मी करियारे लोकगायिका, शिक्षिका व प्रातांध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ व आभार प्रदर्शन डॉ शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।
कार्यक्रम में विजय कुमार प्रधान, संगीता चन्द्राकर, जमुना देवी गढ़वाल, गीता देवी हिमधर, रीता सिंह, सीमा जायसवाल, सुचिता साहू, सोहन लाल साहू, संजीत कुमार श्रीवास्तव, शांति थवाईत,युगेश्वरी साहू सहित कई शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button