भिलाई

पारदर्शिता का सूचक है भूपेश सरकार : आम हितग्राहियों के दर्द को समझते हुए बिल्डिंग परमिशन की प्रक्रिया का किया सरलीकरण – जावेद

भिलाई ।  भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नगर पालिका निगम भिलाई मे नयी महापौर परिषद के गठन से पूर्व ही भवन अनुज्ञा बिल्डिंग परमिशन ,जैसे आम जनता से जुड़े हुए महत्व पूर्ण कार्य का आनलाइन सिस्टम प्रणाली के तहत वर्चुअल शुभारंभ किये जाने का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया एंव विधायक देवेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है।

पार्टी के प्रवक्ता जावेद खान ने बताया कि हितग्राही अब घर बैठे बिल्डिंग परमिशन प्राप्त कर सकेंगे जो कि नगरीय निकाय मे भूपेश बघेल सरकार की पारदर्शिता का सूचक है जो यह दर्शाता है कि प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार ने आम हितग्राहियों के दर्द को समझते हुए बिल्डिंग परमिशन की प्रक्रिया का सरलीकरण कर दिया है। प्रत्यक्ष भवन अनुज्ञा प्रणाली के प्रारंभ होने से निगम दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर काटने एंव भटकने से छुटकारा मिल जाएगा।

अभी तक की स्थिति मे हितग्राही द्वारा भवन अनुज्ञा के लिए आवेदन करने के बाद पहले उप अभियंता,सहायक अभियंता, कार्यपालन अभियंता एंव भवन अनुज्ञा अधिकारी से हो कर  प्रक्रिया गुजरती थी , जो अब समाप्त हो जाएगी और सीधे भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र आनलाइन मिल जाया करेगा। जिससे कि आम जनता को काफी राहत मिलेगी जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ शहर के आम नागरिकों ने भी भवन अनुज्ञा प्रणाली के सरलीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button