व्यापार

शेयर बाजार में मची खलबली, 5 मिनट में 2.7 लाख करोड़ रुपये निवेशकों डूबे

शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 800 पॉइंट्स गिर कर 59,414 पर पहुंच गया है। HDFC लिमिटेड के शेयर में 3% की गिरावट है। निवेशकों को आज 60 सेकेंड में 2.7 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। सेंसेक्स 492 पॉइंट्स नीचे 59,731 पर खुला था। खुलते ही पहले मिनट में यह 600 अंक टूट गया। इसके 30 शेयर्स में से केवल 4 शेयर्स बढ़त में हैं बाकी 26 गिरावट में हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में HCL टेक, HDFC बैंक, इंफोसिस और टेक महिंद्रा डेढ़-डेढ़ पर्सेंट नीचे हैं। कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व 1-1% टूटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button