
रिसाली निगम को दो दिन बाद अपना पहला महापौर मिल जाएगा, लेकिन इससे पहले जनता ने अपने पसंदीदा महापौर का नाम पत्रिका के सर्वे में सामने रख दिया।
भिलाई. रिसाली निगम को दो दिन बाद अपना पहला महापौर मिल जाएगा, लेकिन इससे पहले जनता ने अपने पसंदीदा महापौर का नाम पत्रिका के सर्वे में सामने रख दिया। पिछड़ा वर्ग की महिला से बनने जा रही रिसाली की पहली महापौर के लिए रिसाली के लोगों की पसंद वार्ड 28 की पार्षद डॉ. सीमा साहू है। जबकि जबकि दूसरे नंबर पर सिन्हा समाज से जुड़ी शशि सिन्हा का नाम है। वही वार्ड तीन की सारिका साहू को भी लोग महापौर के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि सोनिया देवांगन, सरिता देवांगन के लिए भी लोगों ने वोट किया, पर अधिकांश लोगों लोगों का मानना है कि उनकी महापौर पढ़ी लिखी और जिम्मेदार होनी चाहिए। ऐसे में डॉ. सीमा साहू और शशि सिन्हा दोनों ही बराबरी पर हैं। पत्रिका के सर्वे में जनता ने कारण भी बताया कि वे महापौर के रूप में किसे और किस वजह से देखना चाहते हैं। अपने पंसदीदा चेहरे की खासियत को भी लोगों ने पत्रिका संग साझा किया। जबकि ईश्वरी साहू और माया यादव के लिए बहुत कम ने अपनी राय दी है।
रिसाली नगर निगम की पहली महापौर कौन, जनता ने सर्वे में 5 महिला पार्षदों को दिया सबसे ज्यादा वोट, कहा पढ़ी लिखी मेयर सबकी पसंद