![e0a4ace0a581e0a4b2e0a580 e0a4ace0a4bee0a488 e0a490e0a4aa e0a4b5e0a4bfe0a4b5e0a4bee0a4a6 e0a487e0a482e0a49ce0a580e0a4a8e0a4bf 61d4952f444b7](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2022/01/e0a4ace0a581e0a4b2e0a580-e0a4ace0a4bee0a488-e0a490e0a4aa-e0a4b5e0a4bfe0a4b5e0a4bee0a4a6-e0a487e0a482e0a49ce0a580e0a4a8e0a4bf_61d4952f444b7.jpeg)
आउटलुक टीम
इसे भी पढ़ें
मुंबई साइबर पुलिस ने ‘बुली बाई’ ऐप मामले में बेंगलुरु के इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय एक छात्र को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बता दें कि गीथहब प्लेटफॉर्म द्वारा होस्ट किए गए ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें ‘नीलामी’ के लिए अपलोड की गई थीं। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अधिकारी ने कहा कि सोमवार को संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था।
मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन ने ऐप डेवलपर्स और ऐप को बढ़ावा देने वाले ट्विटर हैंडल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था।
सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं को ‘बुली बाई’ ऐप पर ‘नीलामी’ के लिए सूचीबद्ध किया गया था, जिनकी तस्वीरों को बिना अनुमति के अपलोड किया गया था और तस्वीरों से छेड़छाड़ की गई थी। एक साल से भी कम समय में ऐसा दूसरी बार हुआ है। ऐप सुली डील का क्लोन प्रतीत होता है जिससे पिछले साल इसी तरह का विवाद खड़ा हुआ था।