भिलाई

नगर पालिक निगम रिसाली के प्रथम निर्वाचित कार्यकाल को लेकर उत्साह/कौन बनेगा महापौर/सभापति इसकी चर्चा आम जनो में भी/पाँच जनवरी पर सबकी निगाहें टिकी

रिसाली। दुर्ग जिले में नवगठित नगर पालिक निगम रिसाली का पहला चुनाव सम्पन्न हो गया । जिसमे 40 पार्षद चुनाव जीतकर आ गए है।यहां पर कांग्रेस को 21 सीट ,भाजपा 12 व निर्दलीय 7 पार्षद चुनाव जीतकर आये है। अब प्रथम शपथ ग्रहण समारोह व महापौर/सभापति का चुनाव 5 जनवरी को निर्धारित किया गया है।जिसको लेकर चर्चा तेज हो चुकी है । हालांकि यहां पर कांग्रेस के पास बहुमत होने के कारण यहां पर कांग्रेस का महापौर बनना तय है।

महापौर पद कांग्रेस की ओर से ड्रा सीमा साहू, शशि सिन्हा, सोनिया देवागन व सारिका साहू के नाम उभर कर सामने आ रहा है।वही पर भाजपा भी इस पद पर अपना प्रत्याशी उतार सकती है। भाजपा की ओर से महापौर का चेहरा श्रीमती रमा साहू व ममता सिन्हा हो सकती है।साथ ही सभापति के रूप में सबसे मजबूत दावेदारी वरिष्ठ पार्षद केशव बंछोर का माना जाता है।साथ ही पार्षद चन्द्रभान ठाकुर व गोविंद चतुर्वेदी के नाम इस पद हेतु उभर रहे है। नगर पालिक निगम रिसाली के प्रथम शहर सरकार में जो पद होंगे उसमे महापौर/सभापति सबसे महत्वपूर्ण होंगे।

इसके बाद 12 एम आई सी सदस्य, चार जोन अध्यक्ष के अलावा आठ मनोनीत एल्डरमेन की नियुक्ति होंगी। साथ ही विपक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति कर सकती है।साथ ही नगर पालिका निगम रिसाली में सासद प्रतिनिधि व विधायक प्रतिनिधि की भी नियुक्ति हो सकती है।लेकिन सबकी नजर अब रिसाली के प्रथम महापौर व सभापति पर टिकी हुई है। रिसाली निगम का 5 जनवरी 22 के दिन काफी खास माना जाता है । निगम द्वारा शपथ ग्रहण व अन्य चुनाव की तैयारी भी सुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button