जब कांग्रेस स्थापना दिवस पर गिरा पार्टी का झंडा, फहरा रही थीं सोनिया गांधी, देखें वीडियोट्विटर
आउटलुक टीम
कांग्रेस पार्टी आज यानी 28 दिसंबर को अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचे। सोनिया गांधी ने पार्टी मुख्यालय में जब झंडा फहराने के लिए रस्सी खींची तो सही से बंधे न होने की वजह से झंडा ही नीचे गिर गया। हालांकि, झंडा जमीन पर नहीं गिरा और बाद में बिना झंडा फहराए ही राष्ट्रगान गाया गया।
खबरों के मुताबिक, झंडा फहराए जाने की कवायद जारी रही। पोल पर चढ़ने की दो बार नाकाम कोशिश की गई। इसके बाद दूसरा छोटा पोल लाया गया और फिर सीढ़ी लगाई गई। काफी मशक्कत के बाद पोल पर झंडा लगाया जा सका और सोनिया गांधी ने फिर से झंडा फहराया। हालांकि, इससे पहले ही सोनिया गांधी, पवन बंसल और केसी वेणुगोपाल ने मिलकर पार्टी के झंडे को कुछ देर के लिए हाथ में पकड़ा।
यहां देखें वीडियो-
#WATCH | Congress flag falls off while being hoisted by party’s interim president Sonia Gandhi on the party’s 137th Foundation Day#Delhi pic.twitter.com/A03JkKS5aC
— ANI (@ANI) December 28, 2021
वहीं, झंडा फहराने से पहले गिरने का वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘अरे ये क्या हो गया।’
इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर के भी स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश में लोकतंत्र की स्थापना की।
We are Congress- the Party which laid the foundation of our democracy & we are proud of this legacy. Best wishes on #CongressFoundationDay.हम कांग्रेस हैं- वो पार्टी जिसने हमारे देश में लोकतंत्र की स्थापना की और हमें इस धरोहर पर गर्व है।#कांग्रेस_स्थापना_दिवस की शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/c2pg7Vx1nl
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 28, 2021
बता दें कि 28 दिसंबर, 1885 को मुंबई के गोकपलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के विभिन्न प्रांत के राजनीति और सामाजिक विचारधारा के लोग एक साथ एक मंच पर इक्कठा हुए थे। ये राजनीतिक एकता एक संगठग के रूप में बदल गई जिसका नाम कांग्रेस रखा गया। कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष श्री डब्ल्यूसी बनर्जी थे।