![e0a495e0a482e0a4aae0a495e0a482e0a4aae0a4bee0a4a4e0a580 e0a4a0e0a482e0a4a1 e0a4a8e0a587 e0a4a6e0a580 e0a4a6e0a4b8e0a58de0a4a4e0a495 61be2e0382f31](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/12/e0a495e0a482e0a4aae0a495e0a482e0a4aae0a4bee0a4a4e0a580-e0a4a0e0a482e0a4a1-e0a4a8e0a587-e0a4a6e0a580-e0a4a6e0a4b8e0a58de0a4a4e0a495_61be2e0382f31.jpeg)
देश के अलग-अलग हिस्सों में कंपकंपाती ठंड की दस्तकएएनआई
आउटलुक टीम
देश में जहरीली हवाओं के साथ अब लोगों को बढ़ती सर्दियों का भी सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में कोहरे की घनी चादरों के बीच कंपकंपाती ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 24 घंटों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में सर्दी और बढ़ सकती है।
दिल्ली में बढ़ती ठंड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते देखे गए। इस बीच गया प्रसाद नामक स्थानीय ने बताया, “आज काफी ठंड है। इस बार ज्यादा ठंड पड़ रही है। हम लोग हाथ ताप रहे हैं। इसके बाद काम पर चले जाएंगे।”
दिल्ली में बढ़ती ठंड के कारण रैन-बसेरा में लोगों की संख्या बढ़ रही हैं। रैन-बसेरे के केयर टेकर ने बताया, “यहां मास्क, सैनिटाइजर, दवाईयां भी हैं। यहां जगह की कमी है। रैन-बसेरा भर जाने के बाद भी 10-15 लोग और बढ़ जाते हैं।”
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन भर हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही।
राजस्थान न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान मे बीते कुछ दिनों में सुबह और शाम के समय तापमान सामान्य से बहुत नीचे पहुंचने के कारण ठंक अपने पैर पसार रही है। राजस्थान के आईएमडी के अनुसार चुरू में आज 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज़ किया गया। क्षेत्र में आज सुबह घना कोहरा देखा गया।
श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के बीच पर्यटन
वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के बीच पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच इजाज़ नामक स्थानीय ने बताया, “सर्दी बहुत है। आजकल पर्यटक बहुत आ रहे हैं। बहुत अच्छा लग रहा है। मौसम ठंडा है, ये पर्यटकों के लिए नया अनुभव है।”
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बाहर निकलना मुश्किल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोग आग तापकर खुद को गरम रख रहे हैं। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया, “2-3 दिनों से पुंछ में बहुत ठंड हो गई है। पहले सुबह धूप निकलती थी तो गुजारा चलता था। जब से पहाडों में बर्फ गिरी है तब से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।”
हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के मनाली के सोलंगनाला इलाके में हुई हल्की बर्फबारी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। इसकी वजह से कई पर्यटक फंस गए है।