दुर्ग

76 हजार 851 लोगों का हुआ टीकाकरण

दुर्ग / जिले के तीनों विकासखण्ड में कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला। दुर्ग जिले के पाटन, धमधा, दुर्ग(निकुम), शहरी दुर्ग, भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली में कुल 76 हजार 851 लोगों का कोविड 19 का वैक्सीनेशन किया गया। ओमिक्रॅान वैरिएंट और कोरोना के तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए। इस टीकाकरण महाअभियान का मुख्य उद्देश्य प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज के शेष हितग्राहियों का टीकाकरण करना था ताकि जिले को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित किया जा सके। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, टीकाकरण अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री पदमाकर शिंदे के मार्गदर्शन में कोविड टीकाकरण महाअभियान का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button