मनोरंजन

कंगना रनोट की ‘तेजस’ 2022 में दशहरा पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज

एक्ट्रेस कंगना रनोट की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तेजस’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी खुद दी है। उन्होंने फिल्म से अपने लुक की एक फोटो शेयर कर लिखा, ‘आपके लिए एक ऐसी महिला की प्रेरक कहानी लेकर आए हैं, जिसने आसमान पर राज करने का फैसला किया है। ‘तेजस’ दशहरा के मौके पर 5 अक्टूबर 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” कंगना ने इस पोस्ट में फिल्म से अपना जो लुक शेयर किया है, उसमें वे पायलट की ड्रेस में नजर आ रही हैं। फिल्म में कंगना वायु सेना की पायलट तेजस गिल की भूमिका में है। फिल्म की कहानी सभी को प्रेरित करने और हमारे बहादुर सैनिकों के प्रति गर्व महसूस करवाने के लिए है, क्योंकि वे हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए कई चुनौतियों का सामना करते हैं। यह फिल्म सर्वेश मेवाड़ा के निर्देशन में बन रही है। इसकी कहानी भी सर्वेश ने ही लिखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button