![e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be e0a4b5e0a4bee0a4afe0a4b0e0a4b8 e0a4ace0a580e0a4a4e0a587 e0a4a6e0a4bfe0a4a8 e0a4b8e0a4bee0a4ae 61b255506bb36](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/12/e0a495e0a58be0a4b0e0a58be0a4a8e0a4be-e0a4b5e0a4bee0a4afe0a4b0e0a4b8-e0a4ace0a580e0a4a4e0a587-e0a4a6e0a4bfe0a4a8-e0a4b8e0a4bee0a4ae_61b255506bb36.jpeg)
आउटलुक टीम
इसे भी पढ़ें
देश में कोरोना के नए मामलों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9 हजार 419 नए मामले आए, 8 हजार 251 रिकवरी हुईं और 159 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इन मामलों में केरल के 5 हजार 38 केस और 35 मौतें शामिल हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक इसके बाद सक्रिय मामलों की संख्या 94 हजार 742 है और रिकवरी रेट 98.36% हो गया है।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12 लाख 89 हजार 983 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 65 करोड़ 19 लाख 50 हजार 127 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में कोरोना के आंकड़े-
कुल मामले : 3,46,66,241सक्रिय मामले : 94,742कुल रिकवरी : 3,40,97,388कुल मौतें : 4,74,111कुल वैक्सीनेशन : 1,30,39,32,286