छत्तीसगढ़

पूर्व सरपंच पति ने हुक्का पानी बंद करने का लगाया आरोप

Publish Date: | Thu, 09 Dec 2021 11:41 PM (IST)

जांजगीर – चांपा (नईदुनिया न्यूज)। धान खरीदी केंद्र दूसरी जगह स्थानांतरित करने के शासन के फैसले का समर्थन करना डभरा तहसील के फरसवानी के पूर्व सरपंच के पति को भारी पड़ गया। ग्रामीणों ने उसके परिवार का हु-ा पानी बंद कर सामाजिक बहिष्कार कर दिया है। इसके बाद उसने इसकी शिकायत कलेक्टर से लेकर राष्ट्रपति तक की है। पूर्व सरपंच का पति अभी सहकारी समिति के संचालक मंडल के सदस्य भी हैं। जिले के डभरा तहसील के फरसवानी निवासी बाबूलाल चंद्रा ने कलेक्टर व राष्ट्रपति के नाम दिए शिकायत में कहा है कि धान खरीदी केंद्र पहले फरसवानी गांव में था। इसके अंतर्गत तीन गांव गोबरा, चुरतेला और फरसवानी आते हैं। जगह की समस्या के चलते प्रशासन की ओर से खरीदी केंद्र को गोबरा शिफ्ट किए जाने का निर्णय लिया गया। तीनों गांवों की सार्वजनिक बैठक भी बुलाई गई। सभी ग्रामीणों ने सहमति जताई, लेकिन फरसवानी गांव इसके विरोध में था, लेकिन प्रशासन के इस फैसले का समर्थन गांव के पूर्व सरपंच पति बाबू लाल ने कर दिया। इससे पूरा गांव उनके विरोध में खड़ा हो गया। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया है कि ग्रामीणों ने बैठक बुलाकर उनके परिवार का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने उनका पुतला भी पᆬूंका है। जबकि धान खरीदी का जगह बदलने का निर्णय और कई गांवों के लोगों की उपस्थिति में हुई है। इसकी विडीयोग्रापᆬी भी हुई है मगर पूरा ठिकरा उनके ऊपर पᆬोड़ा जा रहा है। बाबू लाल चंद्रा ने बताया कि उन्होंने 5 दिसंबर को एसडीएम, कलेक्टर के अलावा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को अपनी पीड़ा पत्र के माध्यम से बताई है। उन्होंने यह भ्ी बताया है कि उनकी पत्नी पूर्व में सरपंच थी इसके चलते पुरानी रंजिश भी कई लोग रखते हैं। उन्होंने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। ” बाबूलाल का गांव में दुकान है। जिसमें ग्रामीण खरीददारी कर रहे हैं। बहिष्कार जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस भी आई थी और दुकान में लेन देन का पᆬोटो भी खिंचा गया है। बहिष्कार संबंधी कोई निणर्य पंचायत में नहीं हुआ है। राजकुमार चंद्रासरपंच, पᆬरसवानी

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button