![e0a4aee0a580e0a4a1e0a4bfe0a4afe0a4be e0a4aae0a58de0a4b0e0a49ce0a4bee0a4a4e0a482e0a4a4e0a58de0a4b0 e0a495e0a4be e0a4b8e0a49ce0a497 61b0fcaa17fba](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/12/e0a4aee0a580e0a4a1e0a4bfe0a4afe0a4be-e0a4aae0a58de0a4b0e0a49ce0a4bee0a4a4e0a482e0a4a4e0a58de0a4b0-e0a495e0a4be-e0a4b8e0a49ce0a497_61b0fcaa17fba.jpeg)
Publish Date: | Wed, 08 Dec 2021 11:36 PM (IST)
बाराद्वार (नईदुनिया) । मीडिया प्रतिनिधियों की भूमिका प्रजातंत्र के सजग प्रहरी की है। डा महंत ने कहा कि इस जवाबदारी में शब्दों की बड़ी महिमा है। उन्होंने संत कबीर और तुलसीदास के दोहे के माध्यम से शब्दोंकी महत्ता को स्पष्ट किया। डा महंत ने जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन और विशिष्ट सम्मान समारोह आयोजन की प्रशंसा की। पत्रकारों की मांग पर उन्होंने प्रेस क्लब भवन के लिए 10 लाख रुपए देनेकी घोषणा की।उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से आंचलिक पत्रकारों को भी इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में भी मुख्य मंत्री से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। डा महंत ने कहा कि संत कबीर दास भी अपने समय के पत्रकार थे। उन्होंने बोलचाल की भाषा में समाज की कुरीतियों की आलोचना की। इसके लिए उन्हें तत्कालिन शासकों का कोप भाजन भी बनना पड़ा। पत्रकारिता शुरू से चुनौती का कार्य रहा है और इस चुनौती का हमें मिल जुलकर सामना करना होगा। जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा और चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव ने भी मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला और कोरोना संक्रमण के दौरान सजगता के साथ मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा निभाई गयी जिम्मेदारी की प्रशंसा की। रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू अंबेडरे और नगर पंचायत बाराद्वार अध्यक्ष रेशमा सूर्यवंशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अतिथियों नेअन्य नगरों से आए अतिथि पत्रकारों और जिले के पत्रकारों कोविशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। प्रेस क्लब बाराद्वार की ओर से संजय शर्मा और शिव शर्मा ने डा चरणदास महंत को अभिनंदन पत्र भेंट किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि कांत राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता चंद्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, ठाकुर गुलजार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण सिंह, देवेश तिवारी, मनोज बघेल, वीरेंद्र गहवइ के अलावा मनहरण राठौर कार्यक्रम का संचालन संस्कार द्विवेदी ने किया। इस दौरान बाराद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील जिंदल, प्रकाश अग्रवाल, संतोष यादव, दीपक ठाकुर, ऋषि वैष्णव, जितेन्द्र दास, सुनील शर्मा, पंकज जिंदल सहित जिले के पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल थे। पत्रकारिता चुनौती पूर्ण सेवा कार्य सुबह 11 बजे गो सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता भी सेवा का कार्य है और सेवा सबसे बड़ा धर्म है। चुनौती भी इस मार्ग में बहुत हैं इस सबका हमें सामना करना पड़ता है। पत्रकार निष्पक्ष होकर समाचार लिखे और जिनके संबंध में आलोचना ी गई है वे अगर उससे प्रेरित होकर खुद में सुधार करें तो निश्चित रूप से समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि लोक त्रंत में मिडिया की बड़ी भूमिका है। हमें विभाग से पहले कई चीजों की जानकारी मिडिया की माध्यम से मिलती है।
Posted By: Nai Dunia News Network