दुर्ग

नल घर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास नोटिस के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई

दुर्ग / नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर नलघर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने अस्थाई रूप से गरम कपड़े दुकान संचालित किए जाने हेतु नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा  गौरव सिंह को अस्थाई भूमि का आवंटन किया गया था। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में वर्तमान में  धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खुलने  एवं कॉम्प्लेक्स स्थित दुकानों का निविदा आमंत्रित किए जाने के कारण उक्त स्थल से अस्थाई दुकान हटाया जाना आवश्यक हो गया था।

अस्थाई दुकान लगाने की अनुमति आवेदक को 5 दिसंबर 2021 तक दी गई थी उन्हें आवंटन स्थल से अस्थाई दुकान हटाने हेतु दिनांक 30 अक्टूबर 2021 एवं 8 नवंबर 2021 को नोटिस जारी कर की गई थी। आज नोडल अधिकारी और बाजार अधिकारी प्रकाश चंद थावनी के मार्गदर्शन में 7 दिसंबर 2021 को उक्त स्थल पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नगर निगम दुर्ग द्वारा की गई। इस कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, प्रभारी बाजार अधिकारी थान सिंह ,सहायक राजस्व निरीक्षक ईश्वर वर्मा, सहायक राजस्व निरीक्षक भुवान साहू,, शशिकांत यादव,संकेत धर्माकर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button