![e0a4ade0a4bee0a4b0e0a4a4 e0a4ade0a58de0a4b0e0a4aee0a4a3 e0a4aae0a4b0 e0a4a8e0a4bfe0a495e0a4b2e0a4be e0a4b5e0a4bfe0a4b6e0a4bee0a4b2 61afab477c8b2](https://shashwatkalam.com/wp-content/uploads/2021/12/e0a4ade0a4bee0a4b0e0a4a4-e0a4ade0a58de0a4b0e0a4aee0a4a3-e0a4aae0a4b0-e0a4a8e0a4bfe0a495e0a4b2e0a4be-e0a4b5e0a4bfe0a4b6e0a4bee0a4b2_61afab477c8b2.jpeg)
Publish Date: | Tue, 07 Dec 2021 11:03 PM (IST)
चारामा। साइकिल सें भारत भ्रमण पर निकले विशाल टेकाड़े चारामा नगर पहुंचने पर सहभागी समाज सेवी संस्था द्वारा स्वागत किया गया। ग्राम काटोल जिला नागपुर महाराष्ट्र निवास विशाल टेकाडे पिता मनोज टेकाडे (22) 13 जून 2020 से दोस्त की साइकिल लेकर व 10 हजार रुपये लेकर घर से भारत भ्रमण पर निकले पड़े। उन्होने बताया अब तक महाराष्ट्र, गोवा, केरल, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिललाडु, तेलंगाना, ओडिशा से छत्तीसगढ़ प्रवेश किए। वे लगभग अब तक साइकिल सें 15 हजार किलोमीटर यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने 28 राज्य नौ केंद्र शासित प्रदेश का भ्रमण करने का संकल्प किया है। यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि मानव जीवन के वास्तविकता का अनुभव करना तथा मानसिक तनाव के बाद इंसान मरने का बात सोचता है लेकिन विशाल टेकाड़े यह जनना चाहता है कि आखिर इंसान मरने के बारे में क्यों सोचता है वह अपनी परिस्थितियों से क्यो डर जाता हैं डरना नहीं है अपने लक्ष्य बना कर चलो और अपना मंजिल प्राप्त करें। हर राज्य के कला सांस्कृतिक क्रियाकल्प जीवनशैली का अनुभव करना है। इस भ्रमण के दौरान कई घटनाओं का सामना करना पड़ा वह प्रतिदिन साइकिल सें 80 सें 100 किमी की यात्रा करते हुए रात्रि हो जाएं तो वहा समाजिक संस्था, मंदिर, मस्जिद, तथा कभी कभी शमशान घाट में रूक कर रात्रि बिताते हें। कोरोना काल में उन्होंने साइकिल टूट जाने पर पैदल व किसी के लिफ्ट के माध्यम से आपनी यात्रा जारी रखी। साइकिल टूट जाने के बाद दो माह तक केरल के होटल में काम करते हुए किसी के माध्यम से साइकिल उपलब्ध कराने के बाद फिर से अपना यात्रा जारी रखी।
Posted By: Nai Dunia News Network