छत्तीसगढ़

गांव की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए ठाकुर देव की पूजा

Publish Date: | Tue, 07 Dec 2021 11:04 PM (IST)

धमतरी। ग्रामीण जनजीवन में कृषि का अपना विशेष महत्व है। गांव के शुभ कार्यों की शुरुआत ग्राम देवता की पूजा अर्चना करके ही की जाती हैं। इन दिनों धमतरी जिले के कई गांव में गांव बनाने की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण ग्राम देवता की पूजा अर्चना कर आने वाली फसलों की बेहतरी के लिए पूजा अर्चना की जा रही है। ऐसी मान्यता है कि इस परंपरा का निर्वहन करने से गांव में सुख समृद्धि आती है तथा विपदा का सामना नहीं करना पड़ता।शहरी सीमा से लगे ग्राम पंचायत मुजगहन में सात दिसंबर को गांव बनाने की परंपरा का निर्वहन किया गया। वार्ड क्रमांक तीन शीतला पारा में स्थित ठाकुर देव में विधि विधान से ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में पूजा अर्चना की गई। पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि गांव में इस परंपरा का निर्वाह कई पीढ़ियों से किया जा रहा है। इससे गांव में सुख समृद्धि आती है। बैगा हीरा साहू ने बताया कि धान कटाई संपन्ना होने के बाद गांव बनाने की परंपरा का निर्वहन गांव के ठाकुर देव में किया जाता है। विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद धान की पोटली बनाकर पेड़ में टांग देते हैं। इसे अक्ती पर्व के समय पेड़ से उतारा जाता है। इस अवसर पर सभी ग्रामीण यहां से नेग के रूप में इस पोटली के धान को प्रतीक स्वरूप अपने खेतों में ले जाते हैं और धान की बुआई करते हैं।इस अवसर पर सरपंच चंद्रशेखर साहू, मोहनलाल साहू, पूर्व सरपंच नारायण सेन, हीरा साहू, भूपेंद्र साहू, मेघराज सिन्हा, सीताराम साहू, थानु राम साहू, फलेश साहू, रामकुमार साहू, रामकुमार, किरण साहू सहित अन्य मौजूद थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button