
Publish Date: | Tue, 07 Dec 2021 12:01 AM (IST)
मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। शासकीय कार्यालयों से अतिक्रमण हटाएं। उक्त बातें कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कही। इसमें समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने धान खरीदी सहित बारदाने, धान का उठाव, अनुबंध आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है। ढेरी लगाकर ही व्यवस्थित रूप से धान खरीदने के निर्देश दिए। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए संचालित टीकाकरण अभियान के संबंध में जो व्यक्ति अब तक प्रथम डोज का टीका नहीं लगवाया है उन्हे प्रोत्साहित कर उनका टीकाकरण किया जाएं। जिले में विगत बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणामों के बारे में जानकारी प्राप्त की और इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित किये जाने वाले बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन के लिए स्कूलों का चयन करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन शाला समय के लिए निर्धारित समय के अलावा अन्य समय अर्थात् शाम चार अथवा पांच बजे का समय निर्धारित करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये। पूर्व पंचायत पदाधिकारियों से लंबित वसूली के संबंध में जानकारी प्राप्त कर वसूली के कार्य को करने के निर्देश दिए।
Posted By: Nai Dunia News Network