भिलाई

चरोदा-भिलाई चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्य कार्यालय का उद्घाटन किया

कांग्रेस सरकार झूठ से जनता का पेट भरने की कोशिश कर रही है

जहाँ मुख्यमंत्री रहते है वहाँ विकास के नाम पर कील तक नही लगाया गया

भिलाई चरोदा की जनता पिछले 4 चुनाव से कांग्रेस को नकार रही है, हर बार कांग्रेस हारी है – बृजमोहन अग्रवाल।

भिलाई  / भिलाई चरोदा निगम चुनाव मुख्य कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल जी ने किया उनके साथ प्रेमप्रकाश पांडेय, प्रभारी शिवरतन शर्मा, सह प्रभारी अशोक बजाज, पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे, कैलाश शर्मा, महापौर चंद्रकांता मांडले, पूर्व जिला अध्यक्ष ओपी वर्मा, डॉ राधेश्याम वर्मा, मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल उपस्थित थे।

कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठ से जनता का पेट भरने की कोशिश कर रही है। इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का शंखनाद इस चुनाव से हो गई है। समय है प्रत्येक प्रत्याशी को एक दूसरे के पीछे खड़े रहने की, हम एक दूसरे के पीछे खड़े रहेंगे तो हम सब जीतेंगे और एक दूसरे के पीछे पड़े रहेंगे तो क्या होगा आपको मालूम है भिलाई चरोदा की जनता ने पिछले चार चुनाव में कॉन्ग्रेस को हमेशा नकारा है, कांग्रेस लगातार चार चुनाव हार चुकी है और इस चुनाव में भी हमको कांग्रेस को हराना है जनता हमारे साथ है हमें उनके पास जाकर उन्हें मतदान केंद्रों तक ले जाना है।

चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा चुनाव का प्रथम चरण पूरा हो गया है। विपक्ष में होने के बाद भी पूरे 40 वार्ड में कांग्रेस से ज्यादा लोगों ने भाजपा की टिकट के लिए आवेदन दिया। यह भजपा की लोकप्रियता का प्रमाण है। अब समय है पूरी शक्ति से कांग्रेस की विफलता व भाजपा शासन में हुए कार्यो को लेकर घर-घर जाना है और उन्हें सच्चाई से अवगत कराना है।

पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय ने कहा कि कांग्रेस को अपनी हार का अंदेशा है इसलिए सीधे चुनाव के बदले पीछे दरवाजे से अप्रत्यक्ष चुनाव करवा रही है। इस सरकार ने जनता के हक के मकान, रोजगार, पेंशन सब छीन लिया। इस लुटेरी सरकार ने तो जनता से 2 वोट देने का अधिकार भी लूट लिया।

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए सह प्रभारी अशोक बजाज ने कहा कि योग्य सब है पर टिकट किसी एक को ही मिल सकती है। उसके बाद सब मिल कर लड़ते है। यही वो भावना है जो भाजपा कार्यकर्ता को अन्य पार्टी से अलग करती है।

पूर्व विधायक सावला राम डहरे ने कहा कि जहाँ मुख्यमंत्री रहते है वहाँ विकास के नाम पर कील तक नही लगाया। भाजपा शासन काल के सारे विकास कार्य इस कांग्रेसी सरकार ने रोक दिया है। आज चुनाव में जनता कांग्रेस प्रत्याशियों से इन प्रश्नों का जवाब मांगने के लिए खोज रही है।

अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताते हुए चंद्रकांता मांडले ने कहा अपने कार्यकाल में 1800 प्रधानमंत्री आवास बनाये। वार्ड नंबर 18 में गार्डन, रैन बसेरा निर्माण, मुक्तिधाम व्यावस्थिकरण, गौरवपथ निर्माण किया पर जब से यह सरकार आई है पैसे के अभाव में सारे विकास रुक गए है। गरीबो के 1200 मकान अधूरे पड़े है। इस आतातायी सरकार को जनता सबक सिखएगी।

कार्यक्रम में सभी 40 वार्डो के प्रत्याशी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा व प्रकोष्ठों के सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button