छत्तीसगढ़

दिल्ली में दुर्गा माला मंच कडार भाटापारा की टीम की शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन

Publish Date: | Sat, 04 Dec 2021 11:46 PM (IST)

भाटापारा। दिल्ली में आयोजित श्रीराम कथा विश्व संदर्भ महाकोष के पहले खंड में दुर्गा माला मंच कडार भाटापारा की भागीदारी रही। दिल्ली के विज्ञान भवन में श्रीराम कथा विश्व संदर्भ महाकोष का विमोचन समारोह राममय रहा। दुर्गामाला मंच के प्रमुख ललित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में लगभग पचास सदस्यीय दल उक्त आयोजन में भागीदारी के लिए सम्मिलित हुआ। जिसमें कर्मा नृत्य दल के साथ ही रामकथा प्रसंगों में नाट्य झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकार भी शामिल थे। साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था मुंबई व चाणक्य वार्ता के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विमोचन के महा आयोजन में जहां विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में श्रीराम कथा विश्व संदर्भ महाकोश के प्रथम खंड का विमोचन समारोह हुआ वहीं विज्ञान भवन दिल्ली के प्लेनरी हाल में र’ामकथा में सुशासन’ विषय पर सेमिनार का आयोजन भी किया गया, जिसमें देश विदेश से आए विद्वानों ने अपने विचार रखे। इस महा आयोजन में केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, अश्वनी कुमार चौबे, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, स्वामी परिपूर्णानंद, विजय गोयल, श्याम जाजू, प्रोफेसर दिलीप सिंह, विनय कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, डा. अमित जैन व समारोह अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण भाला की उपस्थिति रही।दुर्गा मंच के 50 सदस्यीय दल हुआ शामिल : विश्व संदर्भ महाकोश विमोचन समारोह के महाआयोजन में दुर्गा माला मंच की अहम भागीदारी नजर आई। दुर्गामाला मंच के प्रमुख ललित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में लगभग पचास सदस्यीय दल उक्त आयोजन में भागीदारी के लिए सम्मिलित हुआ। जिसमें कर्मा नृत्य दल के साथ ही रामकथा प्रसंगों में नाट्य झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकार भी शामिल थे। विमोचन समारोह में नाट्य झांकी दल तथा कर्मा दल की आकर्षक वेशभूषा ने सभी को अभिभूत कर दिया। राम, लक्ष्मण, सीता तथा हनुमानजी की वेशभूषा में सज्जित कलाकारों से समूचा वातावरण राममय नजर आ रहा था। केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे द्वारा इनकी चरण वंदना भी की गई।दुर्गा माला मंच के सदस्य हुए सम्मानितः विश्व स्तर पर आयोजित इस महाआयोजन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे दुर्गामाला मंच कडार भाटापारा की टीम अपनी भागीदारी के लिए उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित हुई व दुर्गा माला मंच की सक्रियता व उत्कृष्टता को भरपूर सराहना भी मिली। सम्मानित होंने वालों में ललित सिंह ठाकुर, सनत वैष्णव, हरिचरण दास वैष्णव, मुकेश शर्मा, सरिता रानी शर्मा, चैन जायसवाल, संतराम साहू, रामेश्वर वर्मा, देवलाल बघमार, विनय कुमार गुप्ता, आनंद प्रकाश शर्मा, निशा शर्मा, करज्ज्वला शर्मा, कृतिका शर्मा, शिवांगी देवांगन, पदमिनी देवांगन, गीताराम सागर, दीपिका सोनवानी, लक्ष्मी बरगाह, पूजा बरगाह, कामता बरगाह, ललिता बरगाह, छेदन लाल, जयपाल सिंह, प्यारे लाल ध्रुव, दिनेश ध्रुव, जितेन्द्र यादव, तुलसी यादव, भरत ध्रुव, राजेश ध्रुव, मनीष ध्रुव, अविनाश ध्रुव, दशरथ ध्रुव, देवनंदन ध्रुव, किशोल ध्रुव, रामचरण ध्रुव, दर्शन ध्रुव, राहुल ध्रुव, अजीत ध्रुव, दाऊराम ध्रुव, रामेश्वर निषाद, कार्तिक राम ध्रुव, रवि ध्रुव, लालचरण, रोमित राजू रामचरण प्रमुख हैं।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button