छत्तीसगढ़

‘कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम से मिलता है सीखने का अवसर’

Publish Date: | Sun, 12 Dec 2021 12:06 AM (IST)

कोपरा। विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ल विधायक राजिम थे। अध्यक्षता भावसिंग साहू अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने की। कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम से बच्चों को मिलता है सीखने-समझने का अवसरः अमितेश : मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ल ने विकासखंड स्तर पर कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम में आए हुए विभिन्ना शालाओं के छात्र छात्राओं के माडल का अवलोकन कर माडल से संबंधित जानकारी ली। वहीं मुख्य अतिथि द्वारा सभी माडल की प्रशंसा करते हुए प्रतिभागी छात्र छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अमितेश शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक बच्चों में कहीं न कहीं प्रतिभा छुपी होती है ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से उनकी प्रतिभा निकलकर सामने आती है। उन्होंने कहा कि की कबाड़ से जुगाड़ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को सीखने, समझने व जानने की अवसर मिलता है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू ने कहा कि पंडित श्यामाचरण शुक्ल मुख्यमंत्री रहते हुए राजिम क्षेत्र साथ पूरे मध्यप्रदेश में बड़े बांधों का निर्माण कर नहरों का जाल बिछा कर किसानों को खुशहाल किया। वैसे ही अमितेष भैया भी प्रथम पंचायत मंत्री थे तब पूरे राजिम क्षेत्र सड़कों का जाल बिछाया, निश्चित ही अमितेष भैया राजिम क्षेत्र में सभी क्षेत्रों में विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।कबाड़ से जुगाड़ प्रदर्शनी कार्यक्रम को तीन स्तर पर रखा गया था जिसमे प्राथमिक स्तर पर प्रथम पितईबंद, द्वितीय रजकट्ठी, तृतीय भेंडरी (लोहरसी) माध्यमिक स्तर पर लफंदी प्रथम, खैरझिटी द्वितीय, पसौद तृतीय एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर बोरिद प्रथम, सेंदर द्वितीय एवं कौंदकेरा तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया गया। सत्र 2020-21 में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट योगदान के लिए शिक्षक रेखराम साहू प्राथमिक शाला कोमा, अर्चना पचभिये प्रधानपाठक प्राथमिक शाला मुड़तरई, नंदकुमार सिन्हा प्राथमिक शाला परसठठी को शिक्षादूत एवं शिक्षक अनिल मेघवानी शासकीय पूर्व माध्यमिक लफंदी को ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं निर्णायक के रूप में अहम भूमिका शिक्षिका शिल्पा गोस्वामी, कविता सिन्हा, प्रतिभा सकरिया, इंदरप्रीत कुकरेजा, डागेश्वरी साहू, कबिता आचरजी निभाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक उमेश यदु एवं आभार व्यक्त बीईओ चंद्रशेखर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक टिकेन्द्र यदु द्वारा प्रतीक चिन्ह व डायरी भेंटकर उनका सम्मान किया गया।

Posted By: Nai Dunia News Network

 

Related Articles

Back to top button