Month: November 2021
-
दुर्ग
पहली बार सरकारी सहायता से पाली मुर्गियां, जबर्दस्त फायदा हुआ तो इस बार कमाई के पैसे से फिर समूह ने खरीदी मुर्गियां
दुर्ग / पुरानी कहावत है कि किसी भूखे को मछली देने से अच्छा है उसे मछली पकड़ना सिखाना। एक बार…
Read More » -
व्यापार
400 अंक से अधिक चढ़ा सेंसेक्स
नई दिल्ली । पिछले सप्ताह शेयर मार्केट में चली रही गिरावट इस सप्ताह में भी जारी है। सप्ताह के पहले…
Read More » -
राजनीति
कृषि कानून वापसी बिल को दोनों सदनों से मंजूरी, राहुल गांधी ने कहा, यह किसानों की जीत
नई दिल्ली । कृषि कानून वापसी बिल को सोमवार को राज्यसभा और लोकसभा में मंजूरी मिल गई है। बता दें कि…
Read More » -
छत्तीसगढ़
शाल में छिपाकर महिला बेंच रही थी नशे की गोलियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रायपुर।रायपुर के डीडी. नगर थाना क्षेत्र में जोगी बंगला के पास शाल में छिपाकर प्रतिबंधित नशीली दवा की गोलियां बेच रही महिला को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। शाल में छिपाकर रखी नशीली दवा के 56 टैबलेट को पुलिस ने बरामद किया। डीडी नगर में जोगी बंगला के पास की रहने वाली महिला लक्ष्मी मानिकपुरी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक आरोपित महिला लक्ष्मी मानिकपुरी पालीथिन में नशीली दवा की गोलियों को शाल में छिपाकर रखी थी। जांच में दवाओं का कोई दस्तावेज नहीं देने से उसके खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत किया है।
Read More » -
मनोरंजन
‘कुंडली भाग्य’ फेम संजय गगनानी ने एक्ट्रेस पूनम प्रीत से रचाई शादी
‘कुंडली भाग्य’ फेम संजय गगवानी ने अपनी मंगेतर पूनम प्रीत संग शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी सामने आ गई हैं। टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ फेम अभिनेता संजय गगनानी अपनी मंगेतर पूनम प्रीत के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। पूनम ने सीरियल ‘नामकरण’ में काम किया है। सोशल मीडिया पर कपल की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। संजय और पूनम ने दिल्ली के एक रिजॉर्ट में रॉयल अंदाज में शादी की, जहां पर बीते कुछ दिनों से उनकी रस्में भी चल रही थीं। इससे पहले कपल ने दिल्ली के एक गुरुद्वारे में आनंद-कानन रीति रिवाज से भी शादी रचाई। कपल की शादी में ‘कुंडली भाग्य’ सीरियल के कई स्टार नजर आए, जो अब सोशल मीडिया पर शादी के तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। ‘कुंडली भाग्य’ में सृष्टि का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें सीरियल के कुछ स्टार कपल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंजुम ने कपल को शादी की बधाई भी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘शादी की बहुत-बहुत मुबारकबाद तुम दोनों को, दोनों को जिंदगी भर साथ निभाने और बिना किसी फिल्टर के प्यार करने की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार।’ इन तस्वीरों पर अब सेलेब्स संजय और पूनम को बधाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि संजय गगनानी अपनी शादी के लिए गोल्डन कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं, जिसके साथ अभिनेता ने गले में व्हाइट और गोल्डन मोटियों की माला पहनी हुई है। वहीं, पूनम मैरून कलर के लहंगे काफी सुंदर लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने माथे पर मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ है, जो उनकी सुंदरता को बड़ा रहा है। इससे पहले सोशल मीडिया पर संजय गगनानी और पूनम प्रीत की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। दोनों की हल्दी और संगीत सेरेमनी 27 नवंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें कपल ने मिलकर खूब धमाल मचाया था। इतना ही नहीं, शादी की रस्मों से पहले संजय और पूनम ने एक पूल पार्टी भी की थी, जिसमें कपल रोमांटिक होता हुआ देखा गया था। संजय गगनानी और पूनम प्रीत काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने साल 2018 में सगाई भी रचा ली थी। पूनम प्रीत ने शादी की रस्में शुरू होने से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने सभी का आशीर्वाद मांगते हुए लिखा था, ‘सभी का आशीर्वाद लेने के साथ, हमने शादी की सेरेमनी की शुरुआत की।‘
Read More » -
खेल
अश्विन ने हरभजन का रिकार्ड तोड़ा , सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने
कानपुर । भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर आर अश्विन ने यहां के ग्रीन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले…
Read More » -
व्यापार
शॉपिंग के लिए एसबीआई का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करना हुआ महंगा
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्ड से ईएमआई खरीद लेनदेन पर आपको 99 रुपये की प्रोसेसिंग फीस और टैक्स देना होगा। एसबीआई क्रेडिट कार्ड ने अपने ग्राहकों को ईमेल में सूचित किया है कि 1 दिसंबर, 2021 से सभी ईएमआई खरीद लेनदेन पर 99 रुपये की प्रोसेसिंग फीस और टैक्स लगाया जाएगा। एसबीआई रिटेल आउटलेट्स के साथ अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर किए गए सभी ईएमआई ट्रांजैक्शन के लिए प्रोसेसिंग फीस चार्ज करेगी। ये शुल्क खरीदारी को ईएमआई में बदलने पर लगने वाले ब्याज शुल्क के अतिरिक्त हैं। कंपनी ने नए चार्ज के बारे में अपने ग्राहकों को ईमेल के जरिए जानकारी दी है। बैंक के इस कदम से कार्डधारकों द्वारा की जा रही बढ़ती खरीदारी पर असर पड़ने की संभावना है, जो मर्चेंट वेबसाइटों जैसे ‘बाय नाउ पे लेटर’ (बीएनपीएल) आदि द्वारा पेश किए गए ईएमआई भुगतान विकल्पों का उपयोग करते हैं। यह एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके बाय नाउ पे लेटर खरीदारी को और अधिक महंगा बना सकता है। क्रेडिट कार्ड कंपनी ने आज ग्राहकों को भेजे एक ईमेल में यह सूचित किया कि, प्रिय कार्डधारक, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि 01 दिसंबर 2021 से मर्चेंट आउटलेट, वेबसाइट और ऐप पर किए गए सभी ईएमआई लेनदेन पर प्रोसेसिंग शुल्क और टैक्स के तौर पर 99 रुपये का शुल्क लागू किए जाएंगे। आपके निरंतर संरक्षण के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। मर्चेंट ईएमआई प्रोसेसिंग शुल्क के बारे में अधिक जानने के लिए कृपया यहां क्लिक करें। प्रोसेसिंग फीस सफलतापूर्वक ईएमआई में परिवर्तित लेनदेन पर लागू होती हैं। 1 दिसंबर से पहले किए गए किसी भी लेनदेन के साथ 1 दिसंबर के बाद होने वाली ईएमआई बुकिंग को इस प्रोसेसिंग फीस से छूट दी जाएगी। कंपनी खुदरा दुकानों पर खरीदारी करते समय चार्ज स्लिप के माध्यम से कार्डधारकों को ईएमआई लेनदेन पर प्रोसेसिंग फीस के बारे में बताएगी। ऑनलाइन ईएमआई लेनदेन के लिए, पेमेंट पेज पर प्रोसेसिंग फीस के बारे में सूचना दी जाएगी। ईएमआई ट्रांजेक्शन कैंसिल होने की स्थिति में प्रोसेसिंग फीस वापस कर दी जाएगी। प्री-क्लोजर की स्थिति में इसे वापस नहीं किया जाएगा। मर्चेंट ईएमआई में परिवर्तित लेनदेन के लिए रिवॉर्ड पॉइंट लागू नहीं होंगे।
Read More » -
देश
चीन में शादी कम कर रहे लोग, घट रही है जनसंख्या
बीजिंग । चीन में गिरती जन्म दर के अलावा कम लोग शादी भी कम लोग कर रहे हैं, जिससे देश की…
Read More » -
देश
ओमीक्रॉन कोरोना का यह नया वेरिएंट वैक्सीन को चकमा दे सकता है : गुलेरिया
नई दिल्ली । दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने पूरी दुनिया में दहशत फैला दी है। एम्स…
Read More » -
छत्तीसगढ़
तस्करों को संरक्षण देने खनिज विभाग शुरू नहीं कर रही शहर के रेत घाट
कोरबा / शहर के भीतर के दो रेतघाट गेरवा और सीतामढ़ी को मानसून खतम होने के दो महीने बाद अब…
Read More »